Breaking Ticker

साहित्यकारों द्वारा मनाया प्रो. विद्यानंदन राजीव का 88 वां जन्मदिन

शिवपुरी। देश के नवगीत के राष्ट्रीय स्तर के कवि प्रोफेसर विद्यानंदन राजीव का जन्मदिन शहर के साहित्यकारों द्वारा महात्मा नारायणदासजी के आश्रम, भारतीय विद्यालय के सामने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें नगर के कवि, लेखक, शायर, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी,व परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आश्रम प्रमुख राम सनेही दुबे, ललित दीक्षित, आर बी शर्मा जितेंद्र व्यास शाल-श्रीफल भैंटकर सम्मानित किया गया। सिंघल फाउंडेशन की ओर से महेंद्र अग्रवाल द्वारा राजीव को गिरजाशंकर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों द्वारा राजीव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश वशिष्ठ द्वारा उनके जीवन पर बनाया गया वृतचित्र का प्रसारण किया गया । राजीव साहब द्वारा अपने प्रतिनिधि गीत भी सुनाये गए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गौतम, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रमोद भार्गव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,   डॉ एच पी जैन, प्रोफेसर लखन लाल खरे, अरुण अपेक्षित, अशोक मोहिते, डॉ पदमा शर्मा, विनय प्रकाश जैन नीरव, डॉ मुकेश अनुरागी, सुकून शिवपुरी, राम पंडित, अवधेश सक्सेना, आदित्य शिवपुरी, विजय भार्गव, सत्तार खान, अखलाक खान, इशरत ग्वालियरी, जाहिद खान, रमण शर्मा, शकील नश्तर, मुवीन अहमद मुवीन, राकेश टण्डन, रामकृष्ण मौर्य, आशुतोष शर्मा, राजकुमार चौहान, प्रदीप अवस्थी, संजय शाक्य, अरबिंद शर्मा, मयंक राठौर आदि कवि, शायर उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त राम पंडित द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit