Breaking Ticker

केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह से मानसिंह फौजी ने की मुलाकात

किसानों की समस्याओं का रखा प्रमुखता से, मिला शीघ्र समाधान का आश्वासन


शिवपुरी। किसान कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत मानसिंह फौजी ने विगत दिवस किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से सागर स्थित एमआईजी कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान श्री फौजी ने केबिनेट मंत्री के समक्ष किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा और सरकार से किसानों को हित में हर संभव मदद दिलाने की बात कही। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने श्री फौजी के किसान हितैषी मुद्दे को पूरी गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। 
उल्लेखनीय है कि मानसिंह फौजी ने अपना प्रारंभिक जीवन आर्मी (सेना) के रूप में कार्य करते हुए देशसेवा में लगाया। अब जब वह सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं तो कांग्रेस की राजनीति के माध्यम से जनसेवा में जुटे हुए हैं। खासबात यह है कि श्री फौजी को भले ही कांग्रेस की राजनीति में लंबा समय नहीं हुआ हो, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कुछ ही वर्षों में लोगों के दिलों में अपनी अमित छाप छोड़ दी है। श्री फौजी करैरा कस्बे में निवास करते हैं और करैरा विधानसभा क्षेत्र में खासे सक्रिय हैं। वह किसान हो या आम आदमी हर तबके की मदद के लिए हमेशा उनके दरबाजे खुले रहते हैं। जिस उम्मीद से लोग उनके पास मदद के लिए आते हैं उससे दुगुनी ताकत से श्री फौजी उनकी मदद के लिए तत्पर खड़े दिखाई देते हैं। यहां उल्लेख करना प्रासांगिक होगा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशियों की दौड़ में युवा उम्मीदवार के रूप में मानसिंह फौजी का नाम में भी एक था। वर्तमान में श्री फौजी कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में जनता की सेवा में जुटे हुए हैं जिससे लोगों के दिलों में उनके प्रति आदर एवं सम्मान भाव आसानी से देखा जा सकता है। 

पट्टों को अमल में लाने के लिए कर रहे भरसक प्रयास
1999 से 2002 के बीच तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने निर्धन भूमिहीन दलित-आदिवासी परिवारों को खेती के लिए जमीन के पट्टे बांटे थे। ये पट्टे उनके ही गांव की सरकारी जमीन में से दिए गए थे, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी सैंकड़ों लोग अपनी जमीन पर काबिज नहीं हो सके हैं और किसान तहसील के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के लिए मानसिंह फौजी मददगार बनकर उनके साथ खड़े हुए हैं और उनका निराकरण कराने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

इनका कहना है
देश की सेवा करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। पहले मैंने सेना में कार्य करते हुए देश की सेवा की और अब सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कांग्रेस की राजनीति के माध्यम से जनसेवा में लगा हुआ हूं। किसानों और जरूरतमंद के हित में कई मुद्दे उठाए हैं जिनमें सफलता भी प्राप्त हुई है। जनसेवा का यह कार्य मेरे द्वारा यूं कि निरंतर जारी रहेगा।
मानसिंह फौजी
किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit