Breaking Ticker

उपद्रवी ने अमरपुर में संविधान निर्माता की प्रतिमा को किया खण्डित, मामला दर्ज

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरपुर में एक उपद्रवी रामदयाल कुशवाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराम अम्बेडकर की प्रतिमा को खण्डित कर दिया। रामदयाल ने बाबा साहब की प्रतिमा को लोहे के फावड़ा मार दिया जिससे प्रतिमा की उंगलियां टूट गई। इसी दौरान मौके पर गांव के ही काशीराम जाटव और कोमल जाटव पहुंच गए। जब दोनों ने रामदयाल को रोका तो उसने बाबा के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद सभी बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी एकत्रित होकर कोलारस थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम चौधरी एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रभारी माननीय सुआलाल जाटव को फोन पर बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा को ग्राम अमरपुर के रामदयाल कुशवाह के द्वारा तोड़ दिया है पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से संपर्क किया और घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके बाद थाना प्रभारी एसएस सिकरवार मय पुलिस बल के ग्राम अमरपुर पहुंचे और प्रतिमा की जांच की गई। जांच के बाद उक्त उपद्रवी रामदयाल कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  घटना के बाद से गांव में गर्मा गर्मी का माहौल  था जिन्हें समझाइश के बाद शांत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit