शिवपुरी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी केके पटेरिया द्वारा आज एक आदेश जारी कर नगरपालिका परिषद शिवपुरी में लेखापाल की जिम्मेदारी से चंद्रशेखर गौतम को मुक्त करते हुए इस जिम्मेदारी को अब्दुल अकबर कुर्रेशी को सौंपी है। आदेश में उल्लेख किया है कि श्री कुर्रेशी को लेखा शाखा का समस्त कार्य सौंपा जाता है और तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करें। इसके अलावा चंद्रशेखर गौतम को पेंशन से संबंधित समस्त योजनाओं का कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां बता दें कि श्री कुर्रेशी पूर्व में भी लेखापाल की जिम्मेदारी को बखूबी निभा चुके हैं और उन्हें इस कार्य का लंबा अनुभव है। उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए सीएमओ श्री पटेरिया ने यह निर्णय लिया जिससे नगरपालिका परिषद को कुर्रेशी जैसे योग्य व्यक्ति के अनुभव का लाभ मिल सके।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







