शिवपुरी। करैरा के मड़ीखेड़ा कैंप कार्यालय के अधिकारी एके शर्मा के स्थानांतरण के बाद ज्वॉइनिंग लेने पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी लाइट मशीनरी आरके गुप्ता को श्री शर्मा ने फोन पर धमकाया और उन्हें गाली गलौच कर ज्वॉइनिंग लेने से रोकने का प्रयास कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जिसकी शिकायत पीडि़त अधिकारी आरके गुप्ता ने करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने भादवि की धारा 294, 506, 186 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरके गुप्ता का स्थानांतरण कर उन्हें उप संभाग मड़ीखेड़ा कैंप कार्यालय के एके शर्मा के स्थान पर पदस्थ किया था जिसकी ज्वॉइनिंग लने श्री गुप्ता 1 जून को कार्यालय पहुंचे जहां स्थानांतरण से बौखलाए एके शर्मा ने श्री गुप्ता को फोन लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौच देते हुए कहा कि उनकी हिम्मत कैसे हुई ज्वॉइनिंग की। जिस पर श्री गुप्ता ने विभागीय आदेश का हवाला देकर ज्वॉइनिंग कर ली। बाद में श्री शर्मा के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी।






