शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 35 एमपी बटालियन एनसीसी शिवपुरी के सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में करीब ढाई सैंकड़ा कैडेट्स ने योग किया। इस दौरान कैडेट्स ने योग से अच्छा स्वास्थ्य कैसे बनाये रखें इसके तरीके सीखे और अभ्यास किया। कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क में लेफ्टि. डॉ. गुलाब सिंह जाटव, सेकेण्ड अधिकारी विजय गुप्ता थर्ड अधिकारी दिनेश कुमार प्रजापति एवं बटा. सूबेदार उपेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







