शिवपुरी। प्रदेश की पूर्व केबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधराराजे सिंधिया का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
हरिओम राठौर महामंत्री भाजपा नगरमंडल शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यशोधरा राजे का जन्मदिवस अपना मनियर दुबे नर्सरी के पास स्थित घर आश्रम पर सुबह 10.30 बजे से भोजन एवं सेवा कार्य कर मनाया जाएगा। इस मौके पर समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,समस्त मोर्चो एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।







