एसपीएस के डायरेक्टर प्रान्तपाल अशोक ठाकुर करेंगे भारत की ओर से परेड की अगुवाई
शिवपुरी। लायंस प्रांत के प्रान्तीय सचिव लायन अनिल जैन ने बताया कि लायनवाद का गहन अध्ययन करने शिवपुरी से निर्वाचित प्रांतपाल लायन अशोक ठाकुर के नेतृत्व में 61 सदस्यीय दल यूरोप रवाना हुआ। इस दौरान प्रांतपाल श्री ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। यह दल एम्सटर्डम, बू्रसेल्स, पेरिस, जिनेवा, लुर्जन, जुरिच, इन्सबू्रक, वेनिस,पीसा में लायन साथियो से मुलाकात कर वहां की सेवा गतिविधियों की जानकारी, उनके काम करने के तरीके और यूथ एक्सचेंज पर चर्चा करेगा।

6 जुलाई को दल भ्रमण करते हुए इटली के मिलान शहर में 5 दिवसीय महा उत्सव है यहां पर निर्वाचित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, डायरेक्टर, प्रान्तपाल शपथ ग्रहण करेंगे एवं तृतीय अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक रहेगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय लायंस परेड होगी जिसमें पूरे विश्व के प्रान्तपाल अपने देश के ध्वज लेकर करेंगे। शिवपुरी का सौभाग्य है कि हमारे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लायन प्रान्तपाल भारत की ओर से परेड की अगुवाई करेंगे। 10 जुलाई को लायंस दल भारत वापस आयेगा।







