शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बागौदा में गांव में दो आरोपियों ने एक चौदह वर्षीय बालिका को खेत में बनी एक पाटौर में बंधक बना लिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन बालिका के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 354, 342, 34 सहित 3(1)(डब्ल्यू)(आई),3 (2)(व्ही)(क) एससीएसटी एक्ट एवं 7/8 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका विगत शाम करीब 5:30 बजे गांव में स्थित छोटू मास्टर के टयूबवैल पर पानी भरने गई थी जहां गांव के दो आरोपी पवन पुत्र जालिम कुशवाह और विमल पुत्र बचनू जाटव वहां पहुंचे और उन्होंने बालिका को अकेला देखा तो उनकी नियत खराब हो गई और दोनों ने उसे पकड़कर वहां मौजूद पाटौर में बंद कर लिया और दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन बालिका ने आरोपियों का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिससे वहां मौजूद लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी बालिका को पाटौर में बंद कर भाग गए।







