शिक्षा भारती स्कूल ने रचा इतिहास, तीन छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह
फोटो 16 शिव 1,2
शिवपुरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं के नतीजों की घोषणा की। खासबात यह है कि इस बार की मेरिट लिस्ट में बड़े स्कूलोंं को पीछे छोड़ते हुए छोटे स्कूलोंं के बच्चों ने बाजी मारी है। शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रदेश में अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। शिवपुरी के इतिहास में पहली बार शिक्षा भारती बाल निकेतन के तीन छात्रोंं ने प्रदेश की टॉपटेन मेरिट सूची में अपनी काबिलियत के दम पर जगह बनाई। काजल वर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है, वहीं संतोष धाकड़ और लाली धाकड़ ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश में शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल सहित शिवपुरी जिले का परचम लहराया।
स्कूल संचालक सुनील कुशवाह, सुधीर कुशवाह, प्राचार्य जयदीप कुशवाह सहित स्कूल स्टाफ ने अपनी काबिलियत साबित कर मिसाल पेश की है। यहां बता दें कि शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल के छात्र विगत कई वर्षों से प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाते आ रहे हैं। विद्यालय परिवार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। फोटो 16 शिव 1,2