Breaking Ticker

एमपी बोर्ड में भी गीता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

शिवपुरी। आज माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज 10वीं एवं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें गीता पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र कुलदीप धाकड़ ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप धाकड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिवार एवं गुरुजनों सहित निरंतर स्कूल आना बताया। कुलदीप ने  गणित एवं विज्ञान के विषय में 99-99 अंक प्राप्त किए एवं गीता पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्रों में अभय रजक पुत्र वेदीचरण रजक ने 93.6 प्रतिशत एवं ऋतिक धाकड़ पुत्र बृजमोहन धाकड़ ने 92.6 प्रतिशत एवं सोनम चौधरीपुत्री जगदीश चौधरी ने 92.2 प्रतिशत अंक एवं अभिषेक शिवहरे ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा स्कूल में कक्षा दसवीं के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों  ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों एवं निरंतर स्कूल आने को बताया। इसी क्रम में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों में नीरज धाकड़ पुत्र अमित धाकड़ ने कॉमर्स में 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं राहुल शिवहरे ने कॉमर्स मेंं  83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं अंजली धाकड़ ने एग्रीकल्चर विषय में 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालक पवन शर्मा ने बताया कि कक्षा बारहवीं के 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवार एवं निरंतर स्कूल आने को बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit