शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शहर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 10 वीं में स्कूल के छात्र प्रदीप यादव ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं संजय यादव ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मानसी धाकड़ ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं अन्य छात्र आशीष शुक्ला ने 85.6 प्रतिशत, सुमित साहू ने 85 प्रतिशत अनामिका नपित ने 82.8 प्रतिशत और निशा रावत ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 12 वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय से प्रांजल बंसल ने विद्यालय में सबसे अधिक 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि मोहित ने कॉमर्स संकाय से ही 83.8 प्रतिशत, शुधांशु पाठक ने 83.6 प्रतिशत, हर्षित शर्मा ने 79.2 प्रतिशत और युवराज खन्ना ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एसपीएस गु्रप के डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







