शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वार अपने जारी प्रेस बयान में बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल में इस बार जिले के होनहार बच्चों ने अंचल का नाम प्रदेश और देश में नाम रोशन किया है। जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शासकीय विद्यालयों में बच्चों ने प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाया तो वहीं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों ने भी प्रदेश की मैरिज सूची में अपने आप को बनाए रखा। ऐसे सभी मेधावी छात्र-छात्राऐं अपना उज्जवल भविष्य अपने तय लक्ष्य के अनुरूप अध्ययन करें और कभी भी हार से हारे नहीं बल्कि जीत का लक्ष्य तय करे। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल हुए है वह भी निराश ना होर और आगे अध्ययन कर और बेहतर परीक्षा परिणाम लाऐं इसका प्रयास करें असफलता कहीं ना कहीं सफलता पूरे मन से ना की गई तो इसका परिणाम होती है इसलिए इससे निराश होने की कतई जरूरत नहीं है, अपने घर-परिवार माता-पिता के साथ असफलता को लेकर जो हुआ सो हुआ छोड़कर भविष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से तैयारी करें। इस तरह कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को एक ओर जहां बधाई तो वहीं असफल छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य भी किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







