शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करोडो के विकास कार्य हुए है ,आप सभी ने मिलकर विधानसभा चुनाव में मामा को विदा कर दिया अब लोकसभा में नाना को विदा करदो,क्यों की नाना ने केवल अम्बानी और अडानी को ही लाभ पहुचाया है लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे वायदों को समझ चुकी है कहा है दो करोड़ प्रति वर्ष युवाओं को नोकरी देने का वायदा। श्री सिंधिया ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपने वचन पत्र में दिए गए एक एक वचन को पूर्ण करेगी और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। अभी तक प्रदेश में 21 लाख किसानो का कर्ज माफ किया जा चूका है और जो शेष रह गए है उनकी भी प्रक्रिया चालू हो रही है। श्री सिंधिया ने कहा कि में जो कहता हु वह करता भी हूं। इस अवसर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की आने बाली 12 मई को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवाये गर्मी का समय है आप सभी मिलकर ऐसे प्रयास करे कि सुबह के समय ज्यादा से ज्यादा वोटर को वोट देने के लिए प्रेरित करे और हाथ के पंजे बाल बटन दबाकर ऐतिहासिक जीत दिलाये। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अधयक्ष बैजनाथ सिंह यादव ,ब्लाक अधयक्ष भरत सिंह चौहान ,प्रहलाद सिंह यादव, अभिताभ हरसी, धर्मेन्द्र रावत सीताराम रावत नगर परिषद् कोलारस अधयक्ष रविन्द्र शिवहरे, धर्मेन्द्र जैन बलवीर निबोरिया ओ पी भार्गब, रामबाबू शिवहरे सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







