- सिद्धू और सिंधिया की टीमों के बीच हुआ मुकाबला
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरािदत्य सिंधिया के चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू शिवपुरी आए। पहली बार शिवपुरी में चुनाव प्रचार के लिए क्रिकेट मैच रखा गया। सिद्धू और सिंधिया की टीमों के बीच मात्र दो-दो ओवर का मैच खेला गया। सिद्धू ने टॉस जीतकर सिंधिया को बल्लेवाजी के लिए आमंत्रित किया। सिंधिया टीम ने कुल 33 रन बनाए, जिसमें ज्योतिरादित्य के 5 रन शामिल हैं। बल्लेबाजी के लिए सिद्धू की टीम की बारी आई। सिद्धू ओपनिंग करने नहीं आए तो सिंधिया उन्हें पकड़कर पिच तक ले गए। यहां पहली बॉल पर वे कोई रन नहीं बना सके। दूसरी बॉल में बॉलर कपिल यादव ने सिद्धू को क्लीन बोल्ड कर दिया। सिद्धू की टीम 25 रन ही बना सकी और सिंधिया टीम मैच जीत गई। मैच खत्म होने के बाद बीच मैदान पर स्टेज लाई गई, जहां सिद्धू ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से इस चुनाव में सिंधिया के लिए छक्के लगाने की बात कही। अपने अलग अंदाज में भाषण देते हुए सिद्धू ने मोदी को ही आड़े हाथों लिया। सिद्धू ने कहा कि मैं जब जवान था तो बाउंड्री पार छक्का मारता था। ऐसा छक्का मारो मध्यप्रदेश वालो कि मोदी हिंदुस्तान की बाउंड्री पार हो जाएं। वहीं ज्योतिरािदत्य सिंधिया ने भी माइक थामा और क्षेत्र में अपने विकास कार्य गिनाए। इस दौरान सिंधिया के साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और बेटी अनन्या राजे सिंधिया भी मंच पर मौजूद रहीं।
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया खनियांधाना और पिछोर में आमसभाएं लेकर शिवपुरी आए, क्रिकेट मैच के माध्यम से लोगों को लुभाने की कोशिश क्रिकेट मैच के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया बैटिंग करते हुए। सिद्धू ने कहा कि मोदीजी को लगता है कि 2014 के पहले भारत था ही नहीं, एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय की दुकान थी। भक्तों में खोदकर निकाला है। मोदी का नाम लेते हुए कहा कि जब आप पैदा नहीं हुए थे तो आंबेडकर साहब ने हिंदुस्तान का संविधान रच दिया था। जब आप अपनी मां की गोद में झूला झूल रहे थे, तब चाचा नेहरू ने अंतरिक्ष में यान भेज दिया था। जब आरएसएस की शाखा में डंडे टकरा रहे थे, तब हिंदुस्तान तीन जंगे जीत चुका था। जब गोदरा हुआ तो शीला दीक्षित ने मेट्रो ट्रेन चला दी थी। 70 साल में कांग्रेस ने इस देश को आजादी दी है। कांग्रेस ने भारत वर्ष को पांच गांधी दिए, बलिदान-त्याग दिया और बीजेपी ने इस देश के लिए तीन मोदी दिए। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी जो बैठ गए अंबादी की गोद में।








