Breaking Ticker

देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है-बंशी लाल गुर्जर

  • सांसद ने विकास किया होता तो मंत्रियो को गली गली नही घूमना पड़ता-महेंद्र यादव 

शिवपुरी-मप्र में कांग्रेस की एक्सीडेंटल सरकार है। क्योंकि सरकार बनाने को लेकर केवल तीन सीट का अंतर है। प्रदेश में वोट हमें उनसे ज्यादा मिले हैं जबकि सीटें उन्हें मिली कि इस सरकार की दो माह तक तो एक्सीडेंटल सरकार के रूप में पहचान थी। लेकिन अब इसकी पहचान वादा खिलाफी की सरकार हो गई है। वादा खिलाफी में कर्ज माफी की इतनी चर्चा हुई मप्र में। राहुल गांधी ने एक कागज दिखाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाई का कर्ज माफ होने की बात कही, लेकिन स्वयं कर्जधारक ने आकर स्पष्ट किया है कि वह आयकर दाता हैं तो कर्ज माफ होने का सवाल ही नहीं। इस तरह से ’कांग्रेस मतलब झूंठ-कांग्रेस मतलब लूट्य कांग्रेस की विशेषताएं हैं। बेरोजगारों से बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भी पूरा नहीं किया  यह बात प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने खनियाधाना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर के पी यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कही
श्री  यादव ने कहा कि इस बार जनता तीन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री के दावेदारों में नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के अलावा और भी कई दावेदार हैं। स्वाभाविक रूप से देशवासी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इस चुनाव का दूसरा प्रश्न है कि देश को कौन सुरक्षित रखेगा। इसका उत्तर भी साफ है। लोगों को एहसास और विश्वास है कि देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। तीसरा प्रश्न कि देश को तरक्की कौन देगा।  इसलिए सुरक्षा, तरक्की और नेतृत्व तीनों का प्रतीक मोदी जी बन गए, इसलिए विरोधी मोदी के पीछे पड़ गए हैं। इसलिए देश में मोदी की जबरदस्त लहर है।   सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यहां के सांसद छूटे विकास के मसीहा बनते हैं यदि सांसद ने विकास किया होता तो अपने क्षेत्र में 10 मंत्री 30 विधायक और हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गली गली नहीं घूमना पड़ता कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाने का नारा दिया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को पक्के मकान दिए और 2022 तक देश के हर गरीब का पक्का मकान होगा जिसमें उज्जवला का झूला और सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन व स्वच्छ भारत के तहत महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय भी होगा मैं पिछले  ढाई महीने से  क्षेत्र के गांव गांव  शहर शहर घूमा  चारों तरफ  एक ही आवाज आ रही है  इस बार फिर मोदी सरकार  यह चुनाव देश की दिशा  तय करेगा आप देश को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर के पी यादव को सुना अपना आशीर्वाद दें संबोधित करते हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि पिछोर विधानसभा के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार पिछोर की जनता से बदले की भावना से जो झूठे प्रकरण दर्ज कर रही है हमें उसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देना है युवा महिला बुजुर्ग सबसे पावन करना चाहता हूं कि आप अपने वोट की ताकत से इस कांग्रेसी सरकार को सबक सिखाएं आपका एक वोट देश के सम्मान सुरक्षा और परम वैभव पर ले जाने वाला भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगा इसके साथ ही 15 दिन के अंदर ही लंगडी कांग्रेसी सरकार अपने आप अपने कर्मों से गिर जाएगी और मध्य प्रदेश व देश में फिर से भाजपा की सरकार के विकास की गंगा बहेगी इस अवसर पर जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव भानु जैन बनवारीलाल श्रीवास्तव सुनील लोधी विकास पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit