यह चुनाव देश भारत की सीमा सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है - डॉ नरोत्तम मिश्रा
पोहरी। परसों हिसाब किताब की तारीख है यदि आप के खाते में दो लाख रूपए नहीं आए है तो आप कमल का बटन दबाना और आ गए हो तो पंजे का बटन दबाना यहां ना कमलनाथ के कहने की जरूरत है और ना ही नरोत्तम मिश्रा के कहने की जरूरत है यह उक्त बात डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर के समर्थन में पोहरी विधानसभा के छर्च मैं आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
डॉ श्री मिश्रा ने कहा कॉंग्रेस ने कहा था हम नौजवानों को हम 4000 देंगे आप इतनी बड़ी संख्या में मौजूद है यदि 4000 आपके खाते में आ गए हो तो आप पंजा का बटन दबाना और यदि नहीं आए हो तो कमल का बटन दबाना, आप आतंकवाद का विरोध करते हैं तो कमल का बटन दबाना और आतंकवाद का समर्थन करते हैं तो पंजे का बटन दबाना, आप हिंदुस्तान का समर्थन करते हैं तो कमल का बटन दबाना और पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो पंजे का बटन दबाना। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि जब से कांग्रेस मध्य प्रदेश में आई है प्रदेश का बहुत बुरा हाल है कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर लाठीचार्ज करवाएं फिर किसानों से लाल पीले हरे फार्म भरवाए अब गांव की किसान गेहूं बेचने को परेशान हो रहा है गेहूं की सब्सिडी बंद कर दी बोनस बंद कर दिया मोदी के आने से विश्व मे भारत का नाम और इज्जत से लिया जाएगा । इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोटिंग करे और मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।








