खनियांधाना शिवकांत सोनी :- बीजेपी ने देश में प्रचंड बहुमत हासिल कर बीजेपी का नारा अबकी बार 300 पर का नारा पूरा किया और बीजेपी अपने पूर्ण बहुमत से संसद भबन तक पहुची वही शिवपुरी गुना अशोकनगर लोकसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर के पी यादव ने सिंधिया का किला भेदते हुये प्रचंड बहुमत से विजयश्री हासिल की तो खनियांधाना बीजेपी के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का जीत का ठिकाना नही रहा
वही जीत की खुशी में खनियाधाना बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भानू चौधरी जैन व समस्त कार्यकर्ताओं ने खनियांधाना नगर के बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और जमकर मिठाइयां बांटी गई जिसमें एक दूसरे को मिठाई खिला कर व ढोल नगाड़े पर झूम कर तथा जमकर आतिशबाजी की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भानू चौधरी जैन कुलदीप सिंह चौहान रामकरण सिंह यादव श्रीहर्ष त्रिपाठी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे








