शिवपुरी। गुना संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लोकेन्द्र सिंह राजपूत आज अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। इस बार नाम निर्देशन पत्र भरने की खूब तैयारियां की गई हैं। जहां नाम निर्देशन पत्र भरवाने के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके बाद नामांकन फार्म भरा जाएगा। जहां बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत डेढ़ महीने से लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। फार्म में कमियां रह जाने से बसपा प्रत्याशी पहले दिन नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। फिर 18 अप्रैल को नामांकन भरा । इसके बाद आज 22 अप्रैल को जुलूस के साथ फिर से नामांकन दाखिल करेंगे तथा इसके बाद एक आमसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं चुनाव प्रचार के लिए मायावती की मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







