केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। पोहरी के ग्राम खटका में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां ज्वालादेवी के मेले का आयोजन किया गया। जिसका समापन कुश्ती प्रतियोगिता के साथ हुआ। मेले में विजयी पहलवानों को कर्मचारी कांग्रेस नेता और मेला के अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा ने 21 हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में कई राज्यों के पहलवान भाग लेने पहुंचे थे जिनमें बबलू पहलवान मेरठ, धर्मवीर गुर्जर झांसी, लोकेंद्र शिवपुरी, जीतू यादव ग्वालियर, केसरी संतराम कैराना सहित दिल्ली एवं कोलकाता के पहलवान भी मौजूद थे। मेले में कई सांस्कृ़तिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस दौरान कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलौदा ने लोगों को संबोधित भी किया और उन्हें मेले का अध्यक्ष बनाये जाने पर समिति का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, रामपाल रावत, रामदुलारे यादव, रमेश रावत, संजीव शर्मा, बंटी, अमर सिंह यादव, बृजेश शर्मा भंवरा पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद यादव मेला सचिव अनिल खटीक, दिलीप यादव, सरपंच भंवर सिंह धाकड़ वाइसराम डॉ अमृतलाल, कमल लाल परिहार, सोबरन धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







