Breaking Ticker

बैराड़ नप में टैंकरों पर निगरानी के लिए लगाए जीपीएस सिस्टम

  • मोबाइल पर देखी जा सकती है टैंकरों की लोकेशन

शिवपुरी। जिले की बैराड़ नगर परिषद में पानी की निगरानी व बर्बादी रोकने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी रमेश सिंह सगर ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। नगर पंचायत के टैंकरों से पानी की चोरी की शिकायतें लगातार मिलने के बाद नगर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। टैंकरों में अब ग्लोबल प्रोजिशिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की कवायद शुरू कर दी है। जीपीएस सिस्टम को मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सगर एवं वार्ड प्रभारी कार्यालय अधीक्षक विष्णु कुमार भदकारिया, शिवराम जाटव और दीपक बनाफर के  अलावा अविनाश अग्रवाल को नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर से कनेक्ट किया जाएगा जिससे टैंकरों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी, ताकि चालक टैंकर को नगर सीमा से बाहर नहीं ले जा सकेंगे। 
उल्लेखनीय है कि सीएमओ रमेश सिंह सगर ने वार्ड क्र. 1 से लेकर 15 में परिवहन पेयजल प्रदान करने की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अविनाश अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके मार्गदर्शन में प्रभारी अपने-अपने निर्धारित वार्डों में पानी के टेंकरों की वितरण की स्थिति एवं हाईडेंटों से टेंकर भरने एवं वार्डों में वितरण कराने की तक की संपूर्ण कार्यवाही पर निगरानी रखे हुए हैं। कार्यालय अधीक्षक विष्णु कुमार भदकारिया पर वार्ड 1,2,3,4,5,6 का प्रभार है, वहीं शिवराम जाटव पर 7,8,9,10,11,12 एवं दीपक बनाफर वार्ड क्रमांक 13,14,15 के प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

पानी नहीं मिलने पर करें शिकायत
पानी वितरण के दौरान यदि जिम्मेदार वार्ड में पानी वितरण में गड़बड़ी करे तो नागरिक इसकी शिकायत बैराड सीएमओ रमेश सिंह सगर के मोबाइल नंबर 9826523155 एवं ठेकेदार राकेश गोयल 9993792851 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इनका कहना है

स्थानीय लोगों की अक्सर शिकायत रहती हैं कि उनके इलाके में ठीक से टैंकर नहीं पहुंचते। टैंकरों की इसी गड़बड़ी को रोकने के लिए टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगवाए गए हैं जिससे उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके है और सभी लोगों को आसानी से पानी मुहैया हो सके।
रमेश सिंह सगर
सीएमओ, नप बैराड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit