- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्राम नावली से की चुनाव प्रचार की शुरुआत
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। मैं कभी खाली हाथ नहीं आता, किन्तु आचार संहिता लागू है इसलिए मेरे हाथ बंधे हैं। 12 मई को आप मेरे हाथ खोल दीजियेगा। मैं जो कहता हूं, वह निभता हूँ। चुनाव के बाद नई नई ढेरों सौगात लाऊंगा यह मेरी प्रतीज्ञा है। सिंधिया का हाथ आपके साथ सदा के लिए। भाजपा के लोग आज बिलों से बाहर निकल रहे हैं लेकिन मैं तो पूरे पांच साल आपके बीच रहता हूँ। मेरे परिवार के इस क्षेत्र के पानी का विषय हो या गांवों में बिजली और सड़क का विषय हो मेरे क्षेत्र में पगडंडी नहीं अब मजबूत सड़के हैं। अब बस सड़कों का जाल है। मैं सत्रह वर्षों से इस पूरे क्षेत्र के विकास के लक्ष्य को लेकर दिन रात मेहनत कर रहा हूँ और जो आप लोग आदेश करते हैं वह सब पूरा होता है। मै स्वयं इस बात की हमेशा कोशिश करता हूं कि आपको बोलना न पड़े। मै असंभव को भी सम्भव करने में जुटा रहता हूँ। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना हो, शिवपुरी के मेडिकल कॉजेल का विषय हो, इंजीनियरिंग कॉलेज की बात हो, यह सब आप के लिए मैं लाया हूँ और आगे और भी आएगा। ट्रेन का अंबार है अब इस क्षेत्र में। शिवराज सरकार ने 15 साल बिजली नहीं दी इसलिए झटका दिया आपने। किसान कर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ भाजपा का सूपड़ा साफ जो आप सबने विधानसभा चुनाव में किया है जो बोनस मोदी जी खत्म किया वो आपको कांग्रेस ने दिया है। एक दुष्प्रचार किया जा रहा किसान कर्ज माफ़ी को लेकर। ये ज्योतिरादित्य सिंधिया का वचन है। गुना- शिवपुरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्राम नावली, गणेशखेड़ा, पड़ोरा, बीजरी में आमसभाओं को संबोधित किया, वहीं शहर की वार्ड 32,33, 34 एवं 36 में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित दिया।
चुनाव के बचे हुए किसानों का कर्ज माफ होगा यह मेरा वचन है
मप्र के हर किसान का 2 लाख रुपए तक का कर्जा हमारी सरकार ने माफ किया है। आचार संहिता के कारण कुछ लोग बाकी हैं उनका कर्ज चुनाव बाद माफ होगा ये मेरा जिम्मेदारी और वचन है। प्राण जाए पर वचन न जाई। ये मेरा जीवन का सिद्धांत है। चुनाव का मौसम है। भाजपा के प्रवासी पक्षी आएंगे। आपको बहुत बहकाकेगे, लेकिन इस बार भाजपा की ज़मानत आपके गाँव मे जब्त कर किसानों और नोजवानो विरोधी मोदी सरकार और भाजपा को करारा जवाब देना।
भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो पिछले वादों का हिसाब जरूर लेना
यह भाजपा झूठे वायदों करने वालों की पार्टी है। जब वोट मांगने आये तो पिछले चुनाव की घोषणाओं का हिसाब जरूर ले लेना। 15 लाख, किसान को लागत का डेढ गुना मूल्य, नोजवानो को रोजगार। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों के लिए न्याय। न्यूनतम आय योजना लाए हैं। परिवार की महिला प्रमुख के खाते में हर साल बहत्तर हजार रुपये आएंगे। मध्य प्रदेश की हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि बढ़ाकर 51000 रुपए कर दी है। बुजुर्गों की पेंशन। पुलिसकर्मियों का अवकाश। नौजवानों के लिए विवेकानंद स्वाभिमान योजना। इस प्रदेश के विकास के तमाम काम हमारी सरकार कर रही है। अब भाजपा के ऐसे ऐसे लोग आएंगे जिन्होंने आपके विकास के लिए एक पत्थर भी कभी नहीं लगाया, लेकिन विकास की झूठी बातें और खोखले वादे जरूर किए हैं भाजपा के ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाना है। मैं आप के लिए 5 वर्ष लगतार मेहनत करता हूं, आपको 12 मई को बस 1 दिन मेहनत करनी है। एक भी वोट ना छूटे, बाकी जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की।







