- बूथ जीता तो चुनाव जीता यही लक्ष्य लेकर चलना है कार्यकर्ता को: सुशील रघुवंशी
शिवपुरी। 5 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। हमें गर्व होना चाहिए कि केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक माह कोई-न-कोई जन कल्याण की योजना हमें भेजी है कार्यकर्ता को शासन की योजना की जानकारी एवं अध्ययन और मतदाता से जीवंत संपर्क ही चुनाव जिताएगा सर्वप्रथम 12 मई तारीख को यह चिंता करनी है कि अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाता अपनी वोटिंग करें आप सभी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठों का अनुभव व युवा टीम का जोश के साथ लोकसभा चुनाब को जीत कर मोदी जी के नेतृत्व में पुन: भाजपा की सरकार बनाएं उक्त उध्बोधन रन्नौद ग्राम केंद्र की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने व्यक्त किये।
नगर व ग्राम केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
खोड़ बैठक में क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र विरथरे ने संबोधित करते हुए कहा यह मतदान केंद्र ही आने वाले चुनाव की चाबी है इस चाबी का उपयोग कर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर चुनाव की लड़ाई को लडऩा है आप सभी कार्यकर्ता सिर्फ 10 दिन अपने परिवार के अन्य कार्यों के साथ-साथ पार्टी के लिए भी समय दें और अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं से जीवंत संपर्क बना कर और शासन की योजना व उपलब्धियों को लेकर पहुंचे और अपनी मेहनत से चुनाव जीतकर पुन: मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं । इसके साथ ही सुरेन्द्र शर्मा, राजू बाथम, वीरेंद्र रघुवंशी आदि भी बैठक लेने पहुचे।






