करैरा सीएचसी में सेवा दे रहीं डॉक्टर की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर
शिवपुरी। करैरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जाटव की बेटी डॉ. साधना गौतम ने क्षेत्र का नाम एक बार फिर रोशन किया है। डॉ. गौतम का चयन ग्वालियर स्थित गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग (O&G) विषय में पीजी के लिए हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से करैरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डॉ. साधना गौतम पिछले करीब एक वर्ष से करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जहां उन्होंने अपनी निष्ठा, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता से एक अलग पहचान बनाई है। पीजी चयन के बाद समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता पर करैरावासियों सहित शुभचिंतकों, ईष्टमित्रों ने बधाइयाँ दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक रमेश खटीक सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ. गौतम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








