Breaking Ticker

पोहरी जयस्तंभ के चारों ओर बनाई गई मानव श्रंखला, 12 मई को मतदान करने की ली शपथ

  • मानव श्रंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूक का संदेश


पोहरी। लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत एस.डी.एम. मुकेश सिंह एवं स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अनिल तिवारी सीईओ पोहरी द्वारा विधानसभा क्षेत्र-24 पोहरी के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्र में अनेक प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित कराई जा रही हैं। जिनमें मुख्य रूप से दीवार लेखन, रैली, साईकल रैली, वाईक रैली तो कहीं अपील, खेलकूद प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, एवं स्कूल-कॉलेज में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता आदि। इसी क्रम में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन भी नियमित रूप से किया जा रहा है। जहाँ मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है, वहाँ मतदान केन्द्रों पर वूथ अवेयरनेस ग्रुप को अधिक सक्रिय करते हुए गतिविधियों को प्रथक से समय दिया जा रहा है। होर्डिंग-बैनर आदि के माध्यम से भी सभी प्रकार के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
एसडीएम मुकेश सिंह एवं सीईओ अनिल तिवारी के साथ क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हाथों में बैनर लेकर मतदाता जागरूकता के विभिन्न नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों से होकर चौराहा जय स्तंभ पोहरी के चारों ओर गोल घेरा बनाते हुए एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रंखला का निर्माण किया गया। जिसके माध्यम से चौराहे पर छर्च, बैराड़, शिवपुरी एवं स्थानीय पोहरी के आने-जाने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व 12 मई 2019 के दिन अधिक से अधिक वोटिंग करने का संदेश दिया गया। 

निकाली गई बाईक रैली
मुख्य चौराहे पर मानव श्रंखला निर्माण के बाद अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जनपद कार्यालय पोहरी प्रांगण से प्रारंभ होकर नगरीय विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए जयस्तंभ से शिवपुरी की ओर ग्राम सोनीपुरा तक वाईक रैली का संचालन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम मुकेश सिंह, सीईओ अनिल तिवारी, वीईओ मोतीलाल, वीआरसीसी विनोद मुद्गल, कॉलेज प्राचार्य जीएस गिल, मॉडल प्राचार्य एमके शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी अमित यादव, श्याम बिहारी वर्मा सरल तथा शिवकुमार श्रीवास्तव, शफीक मुहम्मद, वीएसी मागीलाल, गिरीश गुप्ता, सीएसी सुनील शर्मा, बृजमोहन शाक्य, महेश स्वर्णकार, राजवीर सिकरवार, अमित जैमिनी, एवं रामलाल जाटव आदि सेकड़ों कर्मचारी वाईक रैली में समलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit