शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने शिवपुरी शहर में लोकसभा चुनाव हेतु ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में शिवपुरी में ब्राह्मण समाज की मीटिंग लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ में ब्राह्मण समाज के घर घर जाकर जनसंपर्क किया श्री नायक की बैठकों का आयोजन पूर्व विधायक गणेश गौतम, नरेंद्र मिश्रा, कपिल भार्गव प्रदेश महासचिव, प्रदीप शर्मा,गजेंद्र समाधिया ,महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा पिंकी, मनोज शर्मा मंत्री पवन शर्मा पार्षद उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिय़ा, पुनीत शर्मा के द्वारा नवाब साहब रोड कृष्णपुरम कालोनी, गांधी कॉलोनी, आदर्श नगर, हरिजन थाना क्षेत्र, गायत्री कॉलोनी में जाकर लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को वोट देने की अपील की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







