Breaking Ticker

मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री देखना चाहती है देश की जनता: नरेंद्रसिंह तोमर

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है। यह दायित्व पार्टी कार्यकर्ताओं का है कि वे जनता की इस कामना को साकार करने के लिए प्रयास करें। यह बात शनिवार को केद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने दिनारा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। 
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के पक्ष में दिनारा नरवर में आमसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का दोबारा सत्ता में आना देश के सम्मान, विकास और आम लोगों के हित में है। इसलिए विधानसभा चुनाव की गलतियों को न दोहराते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री देखना चाहती है, उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए जी जान से जुट जाएं और भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने कहा कि मैन हमेशा यही भावना रखी कि मेरे क्षेत्र की जनता ही सांसद होगी। ये चुनाव भी मेरा चुनाव नहीं है, ये जनता का ही चुनाव है और वही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है और जनता देश को बचाने के लिए श्री मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाए, भारतीय जनता पार्टी को जिताए।

श्री तोमर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को जिताने का दिलाया संकल्प
इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेशध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कार्यकर्तों को कहा कि विधान सभा के चुनाव में मुद्दे अलग होते हैं और उनके नेता अलग होते हैं. जबकि लोकसभा में नेता अलग होते हैं और मुद्दे राष्ट्रीय हो जाते हैं. ये चुनाव  आम चुनाव नहीं है स्थानीय मुद्दों का नहीं देश को बचाने वाली शक्तियों और देश को तोडऩे वाली ताकतों के बीच है. ये विचारधारा की लड़ाई है और हमे घर घर जा कर सभी को समझना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि अब देश के हर नागरिक ने मन बना लिया है कि जो देश को मजबूती प्रदान करेगा, जो देश को दुनिया में सम्मान दिलाएगा. जनता उसे ही चुनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है, इस सदी में भारत फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सिरमौर बन कर उभरेगा द्यइस अवसर पर बीके गुप्ता पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नफीस खान भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी शमशेर सिंह महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव महिला मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधा त्रिपाठी एवं पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit