Breaking Ticker

युवा मोर्चा ने निकाली विशाल विजय संकल्प रैली

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा विशाल विजय संकल्प रैली युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मार्गदर्शन में निकाली। इसका उद्देश्य मोदी सरकार भारत देश में पूर्ण बहुमत के साथ में लाना और मोदी जी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना था। जैसा कि आज भारत के अंदर और पूरे विश्व पटल पर भारत की एक अद्भुत छवि निकल कर आई है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वो काम कर दिखाया जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पांडे के नेतृत्व में प्रदेश की तरह शिवपुरी में युवा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था। रैली में जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक खंडेलवाल, अनुराग अष्ठाना, पूर्व राज्य मंत्री राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, प्रतीक शर्मा नानू बादाम ओझा बंटी अजय रघुवंशी, सोनू कुशवाहा, आशीष सेन सहित सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक रैली में सम्मिलित हुए। तात्या टोपे समाधिक स्थल पर भारत माता की आरती के साथ विशाल बाइक रैली का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit