शिवपुरी। सुप्रसिद्व साहित्यकार गोविन्द अनुज के नवीनतम गीत संग्रह आंगन बात नहीं करता का विमोचन गत दिवस पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना -शिवपुरी लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा वॉम्बे कोटी पर किया गया। स्मरणीय हो कवि गोविन्द्र अनुज की यह आठवी पुस्तक है इसके पूर्व प्रकाशित प्यास के पंख गजल संग्रह , सोन चिरैया बालगीत संग्रह, ऑखें नहीं भरी काव्य संग्रह तथा दो संस्करणों में प्रकाशित शिवपुरी दिग्दर्शन पुस्तक काफी चर्चित रही है। दिल्ली की प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था शिल्पायन द्वारा प्रकाशित 112 पृष्ठीय इस गीत संग्रह गोविन्द अनुज के 70 नवीन गीत संग्रहित है। यह गीत संग्रह अपनी दिवंगत पत्नी श्रीमती कांता श्रीवास्तव को समर्पित किया है। इस गीत संग्रह के प्रकाशन पर पत्रकार प्रमोद भार्गव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, साहित्यकार अखलाक खान, नंदकिशोर राठी, अशफाक खान, केदार सिंह गोलिया, प्रिन्स सलूजा, महेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश भार्गव, राजेश मंगल, रामकुमार सूर्यवंशी, राजेश गोयल, संजय जैन, के के त्रिपाठी, डॉ महेन्द्र वर्मा, दीपेन्द्र भटनागर आदि ने कवि गोविंन्द अनुज को बधाई प्रेषित की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







