शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम रैयपुरा में आज शाम एक शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर के काफिले में चल रही एक फॉच्र्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कार के दो एअरबैग खुल गए। जिससे आगे बैठे युवकों को गंभीर चौटे नहीं आई। फिर भी इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। काफिले में चल रहे भौंती थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को तुरंत पुलिस वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचवाया।
जानकारी के अनुसार आज जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर पिछोर में एक कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे इस दौरान उनके काफिले में पीछे फॉच्र्यूनर कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 8018 चल रही थी। उसके पीछे पुलिस भौती थाने की गाडी चल रही थी। तभी फॉच्र्यूनर के चालक ने कार को ओवर टेक किया। जिससे कार का संतुलन बिगड गया और कार में सबार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया है। जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना में दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा इतना गंभीर था कि कार पलट जाने के बाद इसमें आग लग गई। लेकिन तब तक घायलों को कार से निकाल लिया था। गनीमत यह रही कि इस कार के एअर बैंग खुल गए। जिससे बडा हादसा होने से बच गया।