शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवपुरी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा उसे सुदृढ बनाने के जिस मूल मंत्र के साथ काम करती है वह एकात्म मानववाद का विचार पंडित दीनदयाल जी ने दिया। सादगी के साथ जीवन जीते हुए राष्ट्रीय राजनीति में नैतिकता स्थापित करने का काम पंडित जी ने किया, जीवन को जीते हुए आदर्श स्थापित उन्होंने किये। इस मौके पर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू जी बाथम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, नगरमंत्री विपुल जैमिनी, विजय खन्ना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम राठौर व आभार प्रदर्शन विजय खन्ना द्वारा किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








