Breaking Ticker

सतना में हुई दो बालकों की हत्या पर भाजयुमो ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। चित्रकूट में हुई दो निर्दोष बालकों की हत्या के विरोध में गृह मंत्री के नाम आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला पुलिस मुख्यालय पर उप पुलिस अधीक्षक को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री युवा मोर्चा प्रतीक शर्मा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसका मुख्य कारण था चित्रकूट में दो मासूम बच्चों की अपहरण कर फिरौती लेने के साथ साथ उनकी हत्या कर देना मध्य प्रदेश सरकार की गलत कार्यप्रणाली और कार्य अक्षमताओं को दर्शाता है, इस प्रकार की घटनाओं का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है और ऐसी घटना दोबारा मध्यप्रदेश ना हो ऐसी अपेक्षा कमलनाथ सरकार से करती है। 

भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता था परंतु कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही ऐसी निंदनीय घटना रोज मध्य प्रदेश में सुनने को मिल रही है जो भी साफ  साफ तौर पर कमलनाथ सरकार की नाकामी को दर्शाता है, दो मासूम भाई श्रेयांश और प्रियांश जिनका जीवन अभी पूर्ण रूप से प्रारंभ भी नहीं हुआ था वह काल के ग्रास में समा गए। इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री भाजपा ओम प्रकाश शर्मा गुरु, विमल जैन मामा, अनुराग अष्ठाना, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, धनपाल यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा और युवा मोर्चा से जिला महामंत्री संजय कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, नवनीत सेन, जयदीप कुशवाह नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, डॉ सतीश भार्गव, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, अजय रघुवंशी, बादाम ओझा, जीतू गौड़, नगर मंडल से सोनू कुशवाह, दीपक राठौर, सागर यादव और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit