Breaking Ticker

सिंधियानिष्ठ राठखेड़ा बने विधायक तो सोशल मीडिया पर बेटे को घोषित किया युवराज

शिवपुरी। कांग्रेस में खासकर सिंधियानिष्ठों में परंपरा रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज संबोधित करते हैं जबकि उनके सुपुत्र महाआर्यमन को युवराज संबोधित करते हैं, लेकिन सत्ता का असर देखिए कि सिंधिया कोटे से आने वाले राठखेड़ा को अभी जुम्मा-जुम्मा विधायक बने चार दिन ही हुए हैं कि उनके बेटे को युवराज संबोधित कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। 
दरअसल कल धमोरा नर्सरी द्वारा आयोजित कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत कार्यक्रम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वैसे तो पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा होना चाहिए थे, लेकिन कार्यक्रम में उनके बेटे जीतू राठखेड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। इसके बाद कार्यक्रम के फोटो सुरेश राठखेड़ा मित्र मंडल नाम से पेजबुक पेज पर पोस्ट डाली गई जिसमें विधायक राठखेड़ा के पुत्र को युवराज संबोधित किया गया। अर्थात् जब बेटे को युवराज संबोधित किया जाने लगा तो स्वाभाविक है कि पिता यानि सुरेश राठखेड़ा ..... ही होंगे। बताया जाता है कि सुरेश राठखेड़ा मित्रमंडल फेसबुक पेज को उनके बेटे ही संचालित करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit