शिवपुरी। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली के नियमित अध्ययन केन्द्र शिवपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के समन्वयक डॉ. गुलाब सिंह ने महाविद्यालय में इस अध्ययन केन्द्र पर प्रारंभ होने वाले कोर्सेस विषय में, प्रवेश की प्रक्रिया के संख्या में छात्रों विस्तार से चर्चा की। डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कोर्सेस में प्रवेश दो चरणों जनवरी एवं जुलाई में संपन्न होते हैं। अभी प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2019 है। समस्त इच्छुक विद्यार्थी उक्त दिनांक तक विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर जाकर किसी भी नेट कैफे से प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस चरण में प्रवेश लेने वाले एससी/एसटी के विद्यार्थियों के लिए फीस वापसी की सुविधा विश्वविद्यालय द्वारा की गई है। फीस वापसी हेतु उसे अलग से विश्वविद्यालय को आवेदन करना होगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों को अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। विस्तुत जानकारी हेतु विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइड अथवा क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसे अलावा अध्ययन केन्द्र के नोटिस बोर्ड एवं डॉ. गुलाब सिंह से संपर्क करके भी प्राप्त कर कते हैं। इस केन्द्र पर संचालित होने वाले पाठ्यक्रम बीए, बीपीपी, पीजीडीआरडी, पीजीडीयूपीडीएल, सीडीएम, पीजीडीसीए, सीआरपी, सीबीएस, एमएपीडी, एमेडीव्हीएस, सीएएमटी, सीओडब्ल्यूसीएक, सीआईटी, डीपीएएलएडी आदि शामिल हैं।






