Breaking Ticker

नगर पालिका ने बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान


स्वच्छ स्थान पर थूकने और पेशाब करने वालों पर ठोका जुर्माना
समझाने के बाद भी न सुधरने पर स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव ने दिखाये कड़े तेवर

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव के नेतृत्व में बीते रोज पोहरी रोड पर स्थित बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया यहां पर दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक कर्मचारियों के द्वारा बस स्टैंड पर बने प्रतिक्षालय को रगड़ रगड़ कर धोया गया और वहीं पूरे बस स्टैंड में बारीकी से झाड़ू लगाकर चमका दिया गया कुल मिलाकर पहली बार ऐसा देखने मिला जब नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड को इतने अच्छी तरीके से साफ स्वच्छ किया गया। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव ने बताया कि स्वच्छता के दौरान वहां पर गलत जगहों पर थूकने एवं पेशाब करने वालों पर भी हमारे द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई है हमारे द्वारा बीते रोज 10 लोगों पर जुर्माना ठोका गया और उन्हें हिदायत भी दी गई कि वह अब मूत्रालय का प्रयोग करें और  थूकने के लिए सिर्फ डस्टबिन का प्रयोग करें। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की दौड़ में शामिल शिवपुरी नगर पालिका पूरी तरह से प्रयासरत है कि वह इस सर्वेक्षण की अंक तालिका में सबसे ऊपर की ओर अपना नाम दर्ज कराएं और इसीलिए यहां पर नगर पालिका कर्मचारी अधिकारियों द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में कोई कमी नहीं दिखाई जा रही है। अभी बीते दिनों शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों से अपील भी की गई कि वह अपने आसपास गंदगी ना होने दें कचरे के लिए सिर्फ कचरा वाहन का प्रयोग करें और यदि कचरा वाहन  समय पर नहीं आता तो वह नगरपालिका को सूचित करें।

इनका कहना है
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी राय का कहना है कि शिवपुरी नगर को स्वच्छ रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी तो है ही साथ ही इसमें जनता का सहयोग अति आवश्यक है क्योंकि उनके सहयोग के बिना शहर को  स्वच्छ नहीं रखा जा सकता । उन्होंने बताया कि जिस तरह से बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया ऐसे ही शहर के अलग-अलग जगहों पर यह स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit