Breaking Ticker

भूमाफियाओं की बढ़ती राजनीतिक पकड़ के आगे प्रशासन मौन, राजस्व को लगा रहे लाखों का चूना

शिवपुरी। वर्तमान में प्रशासन के जो हालात हैं वह बेवशी पूर्ण नजर आ रहे हैं। सबकुछ जानकर भी प्रशासन अपनी आंखें बंद करके इस तरह से बैठा है जैसे वह कुछ जानता ही नहीं। भू-माफियाओं द्वारा न केवल शहर के सरकारी नालों पर कब्जे किए जा रहे हैं कि बल्कि इनके द्वारा नियम विरुद्ध खेतों में भी कालोनियां काटी जा रही हैं। एकदम हावी हुए भू-माफियाओं के निशाने पर इस बार शहर के दूरस्थ और देहाती माने जाने वाले इलाके शामिल हैं। कुछ भूमाफियाओं का सरकार बदलने से राजनीति में कद बढ़ा है यही कारण है कि एक भूमाफिया द्वारा सरकारी नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर डुप्लेक्स तानकर लाखों के बारे न्यारे किए जा रहे हैं। खासबात यह है कि यह भूमाफिया ऊपरी दिखावे के लिए बच्चों को पढ़ाने का कार्य करता है, लेकिन इसकी आड़ में यह अपनी नेतागिरी चमकाने में जुटे हुए हैं और नियमों को ताक पर रखकर खेतों एवं नालों को कब्जाकर प्लॉटिंग कर लोगों को औने-पौने दामों पर ठिकाने में जुटे हुए हैं। यह राजस्व को भी लाखों का चूना लगा हैं, लेकिन प्रशासन तमाशबीन की भूमिका नजर आ रहा है। अब प्रशासन चेत सकता है क्योंकि नवागत कलेक्टर इन भूमाफियाओं की ओर अपना ध्यान केन्द्रित किए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit