Breaking Ticker

KOLARAS PUBLIC SCHOOL- धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

शिवपुरी। कोलारस पब्लिक स्कूल में 19 वां वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रतुति को देखकर अभिभावक मंत्र मुग्ध हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधीश मोनिका आध्या, संचालक अनिल ठाकुर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति के साथ स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति लोक नृत्य, योगा एक्शन व सामाजिक विषयों बाल मजदूरी, साक्षरता एवं पर्यावरण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के आर्केस्ट्रा तथा कब्बाली को विशेष सराहा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोनिया आध्या न्यायाधीश कोलारस, अशोक ठाकुर संचालक एस.पी.एस. स्कूल, स्कूल प्राचार्य कृष्णमोहन शर्मा शहर के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावकरगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit