Breaking Ticker

विद्याभारती के शिवपुरी विभाग का घोष वर्ग सम्पन्न

शिवपुरी। विद्याभारती की योजनान्तर्गत विभाग स्तर पर आयोजित पाँच दिवसीय घोष वर्ग का आज नगर में पथ संचलन के साथ अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक पार्क में घोषवादन की विभिन्न रचनाएँ बजा उनको समर्पित कर समापन किया गया । 
घोष वादन की विधा उत्साहवर्धन का माध्यम है जिससे न केवल सैनिकों का अपितु जनसामान्य में भी उत्साह का संचार होता है जिससे नवचेतना विकसित होती है इस विधा के विद्यार्थी अन्य से अलग होते हैं इससे अनुशासन भी विकसित होता है जो जीवन का अतिआवश्यक अंग है । यह बात  तात्या टोपे बाल कल्याण समिति के सचिव श्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि की आसन्दी से सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में चल रहे विभाग स्तरीय पाँच दिवसीय घोष वर्ग के समापन समारोह में कही कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानसिंह कौरव विभाग समन्वयक शिवपुरी विभाग विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त द्वारा की गई । विभाग स्तरीय पाँच दिवसीय घोष वर्ग के समापन समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । अतिथियों का परिचय एवं वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण जगदीश शर्मा वर्ग संयोजक द्वारा एवं स्वागत विष्णु बाथम द्वारा तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर किया गया । इस वर्ग में विद्या भारती के शिवपुरी विभाग के अंतर्गत शिवपुरी, श्योपुर एवं अशोकनगर जिलों के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के 81घोषवादक एवं संरक्षक आचार्य सम्मिलित हुए जिसमें उन्होंने श्रीराम, भूप, किरण आदि रचनाओं का वादन सीखा। कार्यक्रम का संचालन सतीश रजक वर्ग के मुख्य शिक्षक द्वारा एवं आभार पवन शर्मा प्राचार्य सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit