भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यहां विधायक दल की बैठक में कमलनाथ को नेता चुन लिया गया। हालांकि इस फैसले को मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा। इसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अपना नेता चुनने के लिए कांग्रेस के विधायकों ने देर शाम यहां यहां बैठक की। बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के सभी निर्वाचित विधायकों के साथ वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटोनी यहां पहुंचे। बालाघाट से मिली खबर के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश से लेकर जिले में खुशी का माहौल है। युवक कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नितिन भोज ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही थी। उनका कहना है कि कमलनाथ मॉडल पर चुनाव लड़ा गया था और यदि कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते है तो प्रदेश का विकास छिंदवाड़ा तर्ज पर किया जाएगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077