शिवपुरी। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद और नई सरकार आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सर्जरी होना प्रारंभ हो गई है इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। इसके तहत 20 से अधिक कलेक्टरों के तबादले कर दिए गए। वहीं कुछ कलेक्टरों की पदस्थापना नए पद पर की गई है। शिवपुरी कलेक्टर के रूप में सुश्री अनुग्रह पी. जिम्मेदारी सोंपी गई है।
शिवपुरी को एक बार फिर महिला कलेक्टर मिली हैं वर्तमान में श्रीमती शिल्पा गुप्ता के हाथों में शिवपुरी की कमान है यहां बता दें कि डॉ एम गीता को छोड़ दिया जाए तो अभी तक शिवपुरी जिले में अन्य महिला कलेक्टरों का कार्यकाल कोई विशेष उपलब्धि बड़ा नहीं रहा। अब नई कलेक्टर के कंधों पर शिवपुरी जिले की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
महिला कलेक्टर की रवानगी के बाद फिर से शिवपुरी की कमान संभालेंगी महिला कलेक्टर
0
12:17 pm
Tags