योजनाबद्ध तरीके से जॉब का चयन करें: श्री सेंगर
शिवपुरी। रेडियेन्ट प्रा. आईटीआई में विगत दिवस नेशनल करियर सर्विस के अन्तर्गत कैरियर काउन्सलिंग सत्र एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण का आयेजन किया गया । जिसमें विश्वस्तर के सबसे सफलतम परिक्षण होलेण्ड कोड ईटेरेस्ट प्रोफाईलर द्वारा 45 युवाओं की कैरियर काउन्सलिंग की गई।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल बीपीएस सेंगर द्वारा काउंसलिंग के साथ-साथ नेशनल करियर सर्विस की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार अवसरों की जानकारी देते हुऐ श्री सेंगर ने विद्यार्थियों को अपनी रूचि अनुसार जॉब सिलेक्शन करने और बेहतर प्लानिंग के साथ तैयारी करने हेतु आवश्यक टिप्स भी दिये। उक्त कार्यक्रम में उद्योग विभाग से आये रामसेवक बाथम जी ने सहयोग किया और रेडियेन्ट के संचालक शाहिद खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी और आभार प्राचार्य डॉ. खुशी खान ने व्यक्त किया। रेडियेन्ट का समस्त स्टॉफ ने भी प्रशिक्षण में भागीदारी की।






