शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बैठक रविवार 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे परिणय वाटिका पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन में रखी गई है। इस जिला बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी,भाजपामंडल अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे सभी अपेक्षित पदाधिकारियों से आग्रह है कि समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







