शिवपुरी। शहर के सुप्रसिद्ध समाजेसवी और लायन्स क्लब के पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता बीती रात्रि झांसी से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी अंजू गुप्ता और चचेरे भाई विक्की गुप्ता भी घायल हो गए। बताया जाता है कि श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ जबलपुर एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे और लौटते समय उनकी कार झांसी हाईवे पर पलट गई।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता के जबलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के जहां गमी हो गई थी और बीते रोज उनकी तेरहवीं का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए श्री गुप्ता शिफ्ट डिजायर कार से अपनी पत्नी अंजू गुप्ता और भाई विक्की गुप्ता के साथ जबलपुर गए थे। जहां से वह तेरहवीं में शामिल होकर झांसी होते हुए शिवपुरी वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि दिनारा के पास सामने से कोई वाहन आ रहा था। जिसे बचाने के फेर में कार असंतुलित हो गई और हाईवे पर पलट गई। इस घटना में कार में सवार परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हाईवे एंबूलेंस मेें उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इसी दौरान उनके परिवार के सदस्यों को भी घटना की जानकारी दी गई। जिस पर परिवार के सदस्य भी दिनारा पहुंच गए।