Breaking Ticker

कांग्रेस नीति विहीन पार्टी है- केशवप्रसाद मौर्य


यूपी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी व प्रीतम लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित
शिवपुरी। कमल का फूल खिलाने के लिए आप सब का आशीर्वाद पाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मा. शिवराज सिंह जी ने मुझे आप के बीच भेजा है, मैं आप सबसे यह कहने आया हॅं। यहां पर उपस्थित बड़ी संख्या में आप सब लोगों ने इस परिसर को भर दिया है। आप लोगों को देख कर एक ही बात कहना चाहता हॅू कि आने वाली 28 नवंबर को मतदान के दिन कमल के फूल पर बटन दबाकर वोटिंग मशीन को खचाखच भर दें। उक्त बात आज उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोलारस विधानसभा के खतौरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कोलारस के खतोंरा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी व पिछोर में प्रत्याशी प्रीतम लोधी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया।
श्री मौर्य ने कहा कि जीवन में खुशहाली हर व्यक्ति चाहता है। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ऐसी अनेक योजनाएं बनाई। भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में खुशहाली के साथ उनके जीवन बेहतर हो। मैं गर्व के साथ कह सकता हॅू चाहे नरेन्द्र मोदी जी की सरकार हो, चाहे मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हो। मोदी ने पूरे देश में व शिवराज जी ने पूरे मध्यप्रदेश में विकास किया है, विकास कार्य के लिए मोदी जी एवं शिवराज जी को जितनी भी बधाई दी जाए वह कम है। 54 वर्षों से कांग्रेस के कुशासन ने मध्यप्रदेश को तबाह बर्वाद कर दिया था। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश को अपने सुशासन से विकसित कर दिया, लोगों के जीवन में खुशहाली आयीं। विकास के लिये पैसा चाहिए। पैसा यानि लक्ष्मी जी, पैसा हाथ के पंजे पर बैठकर नहंीं आता। लक्ष्मी आती है तो सिर्फ कमल के फूल पर बैठकर।
श्री मौर्य ने कहा कि 2003 से पहले कांग्रेसी शासन काल में सड़कों के नाम पर गड्ढे ही गड्ढे ही मिलते थेे। बिजली के नाम पर पूरे प्रदेश में अंधेरा रहता था, यदि कहीं अंधेरों के प्रदेश की बात आती थी तो वह कांग्रेस के शासन काल में मध्यप्रदेश का नाम लिया जाता था। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी, तो पूरे मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया और बिजली के नाम पर पूरे मध्यप्रदेश को रोशन कर दिया। विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के नेेता राहुल बाबा कन्फ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है। राहुल बाबा अमेठी लोकसभा से सांसद है, वे वहां पर विकास नहीं कर पाये। देश में विकास में पिछड़े संसदीय क्षेत्र आते है। उनमें से एक अमेठी भी है, जहां कांग्रेस की एक बार सरकार बनती है। वहां दोबारा सरकार नहीं बन पाती, क्योंकि कांग्रेस विकास कार्य नहीं कर पाती। जनता को झूठ बोलकर एक बार सरकार बना सकते है, दोबारा नहीं। कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो जब भी सरकार में आये, तो उन्होंने भ्रष्टाचार कर देश को बर्बाद किया और जनता के पैसे से अपने नेताओं का विकास किया। जनता की ईमानदारी से सेवा करने वाली पार्टी है तो वह सिर्फ वह भारतीय जनता पार्टी है, जो जनता व देश के प्रति समर्पित है। दुनिया में अगर भारत का डंका बजा है तो वह केवल नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बजा है। मप्र में शिवराज सिंह चैहान जी के नेतृत्व में विकास का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। यह देखकर गर्व होता है जब छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां शिवराज सिंह को देखकर आवाज लगाते है मामा-मामा। 
श्री मौर्य ने कहा कि मैंने देखा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखी है। चाहे वह किसान हो, चाहे वह लाड़ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं का सशक्तिकरण हो, चाहे कन्यादान योजना हो, चाहे तीर्थ दर्शन हो, चाहे सड़कों का जाल हा,े स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो, बालक-बालकाओं की शिक्षा हो, मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा हो, गरीबों के बिजली के बिल माफ हो, गरीबांे के दो सौ रूपए में बिजली का कनेक्शन हो। ऐसी अनेक योजनाओं से मध्यप्रदेश के हर वर्ग को विकास से जोड़ा है। ऐसा प्यार ऐसा दुलार देश में किसी मुख्यमंत्री को नहीं मिला। वह केवल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मिला है। मैं आप सब के बीच में अपील करने आया हॅू कि चैथी बार मध्यप्रदेश की धरती पर कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाएं। विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने में अपनी भागीदारी दें और वीरेंद्र रघुवंशी जी को भारी मतांे से विजयी बनाएं। कांग्रेस की हालत देख रहा हॅू, ना इनके पास नेता है, ना नीति है, ना ही अच्छी नीयत है, यह नीति विहीन पार्टी है, इनकी नीयत मंे खोेट है, जनता इनको कभी आशीर्वाद नहीं दे सकती। 
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, अजीत जैन, रामू बिंदल, कल्याण सिंह यादव, गुलाब सिंह धाकड़, भगवत सिंह यादव, सरदार ध्यान सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल, हेमपाल दांगी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष धनपाल यादव, रेखा परिहार, मुकेश जैन, वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह यादव, नरेंद्र आर्य, डॉ राकेश राठौर, जितेंद्र राठौर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit