शिवपुरी। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड से कलेक्टर शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के द्वारा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए जिले के पॉचों विधानसभाओं के 1527 मतदान केन्द्रों जिनमें से 406 संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा 1121 सामान्य मतदान केन्द्रों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु 3500 से अधिक पुलिस एवं एस.पी.ओ. समेत पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों/कर्मचारियों को आचार्य संहिता के नियमों के पालन में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा उक्त फोर्स को दिनांक 27.11.18 को स्ट्रॉग रूम से ईव्हीएम मशीन लेकर जाने से लेकर मतदान सम्पन्न होने तथा ईव्हीएम मशीन स्ट्रॉग रूम में जमा होने तक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पाबंद किया गया तथा आज दिनांक 27.11.18 को उक्त फोर्स को स्ट्रॉग रूम से ईव्हीएम मशीन तथा अन्य पीठासीन अधिकारी कर्मचारियों के साथ सुरक्षार्थ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जावेगा। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार प्रियंका घोष उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








