चाय की दुकान और ग्राम सिरसौद से दो आरोपी गिरफ्तार, 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध जिला आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा 13 अगस्त 2026 को वृत्त करैरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान करैरा क्षेत्र के दिनारा स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक चाय की दुकान से 20 पाउच हाथ भट्टी शराब बेचते हुए आरोपी सतीश राय को गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्राम सिरसौद से आरती कंजर को हाथ भट्टी मदिरा का विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक अनिल सिंह, अनिल यादव एवं सैनिक ऋतु का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।







