Breaking Ticker

कोर्ट रोड बनेगी आदर्श सड़क, जाम और अव्यवस्था से मिलेगी राहत

नगरपालिका सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पार्किंग व यातायात सुधार की बनेगी कार्ययोजना

शिवपुरी। शहर की सबसे व्यस्त एवं महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल कोर्ट रोड को अब मॉडल एवं आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम आनंद सिंह राजावत, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, सीएमओ इशांक धाकड़, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई, यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था तथा अतिक्रमण की स्थिति का अवलोकन किया। प्रशासन की योजना है कि कोर्ट रोड को ऐसा मार्ग बनाया जाए जहां यातायात सुचारू रहे, पार्किंग व्यवस्थित हो तथा व्यापारिक गतिविधियों पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।


पार्किंग व्यवस्था को मिलेगा नया स्वरूप

दुर्गा टॉकीज, जैन मंदिर सहित अन्य स्थानों पर उपलब्ध जगहों का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की रणनीति तैयार की जा रही है। सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को नियंत्रित कर यातायात को अधिक सुगम बनाया जाएगा।

गांधी चौक पर विशेष ध्यान

कोर्ट रोड के सबसे संवेदनशील बिंदु गांधी चौक पर जाम की समस्या को कम करने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। सड़क किनारे बैठे पटवा व्यवसायियों को वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इससे खाली होने वाले स्थान का उपयोग दोपहिया वाहन पार्किंग के रूप में किया जा सकेगा।

सीएमओ इशांक धाकड़ ने मांगा नागरिकों का सहयोग

मुख्य नगरपालिका अधिकारी इशांक धाकड़ ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से कोर्ट रोड को शिवपुरी की सबसे व्यवस्थित एवं आदर्श सड़क बनाया जाएगा।

पार्किंग स्थलों को किया चिन्हित, कराई नापतौल

गुरूवार को यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने नगरपालिका के एसआई योगेश शर्मा सहित नगर पालिका के स्टाफ के साथ कोर्ट रोड का निरीक्षण कर प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन एवं नापतोल कराई। इस दौरान सड़क किनारे संचालित ठेले वालों एवं पटवा व्यवसायियों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित वैकल्पिक स्थानों पर व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किए जाने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने संबंधित व्यवसायियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नई व्यवस्था से यातायात सुगम होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit