Breaking Ticker

महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिलना, जागरूकता का अभाव है: डॉ. नीति अग्रवाल



शिवपुरी। सेवाभावी संस्था तथागत फाउंडेशन और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के सहयोग से बुधवार को शहर के गायत्री हेल्थ पार्क में निशुल्क कैंसर निदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 17 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीति अग्रवाल द्वारा किया गया जबकि सहयोग सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक सर्जन डॉ. पी.के. खरे ने दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं को उनकी मैमोग्राफी रिपोर्ट भी प्रदान की गई जो पूर्व में आयोजित विशाल कैंप में जांच के लिए आई थीं। संस्था अध्यक्ष आलोक एम. इंदौरिया एवं डॉ. पी.के. खरे ने अपील की है कि जिन महिलाओं ने मैमोग्राफी जांच करवाई थी, वे अपनी रिपोर्ट शीघ्र डॉ. खरे से प्राप्त कर लें।

कैंप में पेप्सी मेयर, एफएनएसी, पंच बायोप्सी, इंप्रिंट साइटोलॉजी जैसी जांचों की निशुल्क सुविधा मातृशक्ति को उपलब्ध कराई गई। परीक्षण में 1 मरीज पेरोटिड डिलेवरी ग्लैंड, 3 संदेहात्मक, 2 प्री कैंसर और 10 अन्य मरीज पाए गए। डॉ. नीति अग्रवाल ने कहा कि विशेषकर महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिलना चिंताजनक है, जिसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है।

कार्यक्रम में तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम. इंदौरिया, संस्था सचिव श्रीमती पुष्पा खरे, श्वेता गंगवाल, मथुरा प्रसाद गुप्ता, राहुल गंगवाल, एच.एस. चौहान सहित गायत्री परिवार एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने महिलाओं में कैंसर जागरूकता व निदान के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit