Breaking Ticker

बागेश्वर धाम कथा की कलश यात्रा के दौरान चोरी करने वाली 6 महिला चोरों को पकड़ा

 - पुलिस ने कब्जे से 05 सोने की चैन, 02 मंगलसूत्र और 01 सोने का पेंडल कीमत 15 लाख को किया बरामद 


शिवपुरी। बागेश्वर धाम कथा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर देने वाली घटना में कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। कलश यात्रा के दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की का लाभ उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र चोरी करने वाली 6 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा उनके कब्जे से 05 सोने की चैन, 02 मंगलसूत्र और 01 सोने का पेंडल कुल कीमत लगभग 15 लाख बरामद किया गया।

दिनांक 24 नवंबर को फरियादिया नीलम पति मनोज शर्मा (42 वर्ष) निवासी नवाब साहब रोड तथा फरियादिया जानकी भार्गव (71 वर्ष) निवासी श्रीराम कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बागेश्वर धाम की कलश यात्रा में शामिल थीं, जहां राजेश्वरी मंदिर परिसर में अज्ञात महिलाओं ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने के जेवर चोरी कर लिए। इस गंभीर घटना पर तत्काल अप. क्र. 726/25 एवं 727/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से पतारसी करते हुए 25 नवंबर को कथा स्थल हवाई पट्टी पर 5-6 संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो महिलाओं ने अपना नाम-पता बदलकर बताया तथा भाषा भी स्थानीय न होने से संदेह गहराया। सख्त पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आजमगढ़, मऊ व बनारस (उ.प्र.) की निवासी हैं और कथा की भीड़ में जेवर चोरी करने की योजना बनाकर 23 नवम्बर को शिवपुरी आई थीं। लाल-पीली साडिय़ां पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुईं और भीड़ में महिलाओं को घेरकर चैन व मंगलसूत्र काटकर आपस में बांट लेती थीं।

गिरफ्तार महिलाएं जिनमें 1. पूजा पत्नी जैकी कुमार (22 वर्ष), निवासी अंधेही थाना जहानागंज, आजमगढ़ (उ.प्र.) 2. मुस्कान पत्नी अरुण कुमार (31 वर्ष), निवासी अंधेही, आजमगढ़; हाल इंदारा, मऊ (उ.प्र.)

3. आरती पत्नी आलोप कुमार (20 वर्ष), निवासी बरामदपुर थाना मोहम्मदाबाद, मऊ (उ.प्र.) 4. लक्ष्मी देवी पत्नी आकाश कुमार, निवासी मऊहार थाना कोपागंज, मऊ (उ.प्र.); मायका चंदेली, बनारस 5. माधुरी पत्नी सन्नी उर्फ जोगी कुमार (23 वर्ष), निवासी निजामपुर थाना अहरोला, आजमगढ़ (उ.प्र.) 6. करीना पत्नी सचिन कुमार (19 वर्ष), निवासी सुल्तानीपुर थाना चिरैयाकोट, मऊ (उ.प्र.) शामिल हैं।

इस कार्यवाही में टीआई कृपाल सिंह राठौड़ (थाना प्रभारी कोतवाली), उनि सुमित शर्मा, उनि पूजा घुरैया, उनि रामेंद्र चौहान (थाना प्रभारी दिनारा), प्र.आर. 797 संतोष बैस, मनीष पचौरी, मोनिका सिंह, पूजा रावत, सीतू सिंह, अंकित शर्मा शामिल हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit