इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी, जिसे आज धरातल पर उतारा गया। अभियान के पहले दिन कलेक्टर सहित जनप्रतिधियों ने अन्य गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
जनभागीदारी से बनेगा जल संरक्षण का नया मॉडल
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा, जल संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जितनी अधिक भागीदारी होगी, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस अभियान के तहत जिले की सभी जल संरचनाओं की सफाई, मरम्मत और पुनरोद्धार किया जाएगा। यह न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में भी व्यापक स्तर पर संचालित होगा। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। इस अभियान की सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जहां कोई भी नागरिक जलदूत के रूप में पंजीयन कर जल संरक्षण में योगदान दे सकता है।